धार। धार की कोतवाली पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2025 में एचडीबी फाइनेंस बैंक, धार में नौकरी के दौरान उसकी पहचान सहकर्मी सुमित शर्मा से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसका विश्वास जीता और 8 जून 2025 को सुंदरवन स्थित एक कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी विवाह का भरोसा दिलाकर विभिन्न स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता के निजी फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही, पीड़िता के अन्यत्र तय हो रहे विवाह को भी फोटो भेजकर तुड़वाने का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए धार पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है।

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़धार्मिक

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़

Deepak ChouhanJuly 14, 2026
पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागतधार्मिक

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागत

Deepak ChouhanJuly 16, 2026

Leave a Reply