धार। शहर के कैलाश नगर क्षेत्र में एक शराब व्यवसायी के घर पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बस स्टैंड क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश देने के उद्देश्य से शहर में उनका जुलूस निकाला।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की देर रात करीब 2:30 बजे कुछ बदमाश वाहन से कैलाश नगर स्थित शराब व्यवसायी के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर जमकर उत्पात मचाते हुए खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कुंदन मालवीय (25) निवासी काकड़ कॉलोनी, लेबड़, गौरव परमार (21) तथा जितेंद्र बलूंदा (23) निवासी मांडू डिस्टलरी कॉलोनी, बगदून को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले शहर में पुलिस सुरक्षा के बीच उनका जुलूस निकाला गया।

इसी दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ऋतिक के साथ हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अबुल और अनस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ढोल ताशे के साथ आरोपियों के घरों तक पहुंची

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड क्षैत्र में हुए विवाद में फरार आरोपियों के घरों तक पुलिस टीम ढोल-ताशों के साथ पहुंची और माइक के माध्यम से उन्हें शीघ्र पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़धार्मिक

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़

Deepak ChouhanJuly 14, 2026
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागतधार्मिक

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागत

Deepak ChouhanJuly 16, 2026
120 करोड़ी घटिया निर्माण की खुली पोल! 90 दिन में उखड़ी सड़क, अब CC रोड से झांक रहे सरिए… क्या बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा रेलवे?

120 करोड़ी घटिया निर्माण की खुली पोल! 90 दिन में उखड़ी सड़क, अब CC रोड से झांक रहे सरिए… क्या बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा रेलवे?

Deepak ChouhanAugust 2, 2026

Leave a Reply