धार धार महिला थाना पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था और वह करीब दो माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को पीड़िता ने महिला थाना धार में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी प्रदीपसिंह पंवार से हुई थी। आरोपी ने विवाह का झूठा आश्वासन देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर संपर्क समाप्त कर दिया।

शिकायत के आधार पर महिला थाना धार में दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश की। पुलिस टीम ने देहरादून (उत्तराखंड) पहुंचकर आरोपी प्रदीपसिंह पंवार को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी

  • प्रदीपसिंह पंवार
  • निवासी – जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक क्लेर डामोर, सउनि रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक रतनसिंह कटारे, प्रधान आरक्षक सीता अलावा, आरक्षक परसराम जाधव, आरक्षक राकेश देवल, आरक्षक प्रवीण गोरे तथा साइबर सेल धार के आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाग पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा: 5 लाख की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूलाअपराध

बाग पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा: 5 लाख की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूला

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागूराजनीतिराज्य

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागू

Deepak ChouhanJuly 22, 2026

Leave a Reply