धार। शहर में जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रशासन की टीम ने पुराने मसीही चिकित्सालय परिसर के जर्जर हिस्सों को जेसीबी मशीन की सहायता से सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दिनेश उइके, नगर पालिका सीएमओ विश्वनाथ सिंह, नगर पालिका का अमला, पुलिस बल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में आवश्यक इंतजाम किए गए, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था और उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे भवन जनहानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए विशेषज्ञों की निगरानी में इसे नियंत्रित तरीके से हटाया गया।

प्रशासन के अनुसार शहर में ऐसे कई अन्य जर्जर एवं खतरनाक भवनों की पहचान की जा चुकी है। इन भवनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भवन अत्यधिक जर्जर स्थिति में है, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गएअपराध

जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे, सहायक सचिव बहा:पांढुर्णा में नदी बहा ले गई कच्चे मकान; बालाघाट में घरों, खरगोन के खेतों में भरा पानी

उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे, सहायक सचिव बहा:पांढुर्णा में नदी बहा ले गई कच्चे मकान; बालाघाट में घरों, खरगोन के खेतों में भरा पानी

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
बाग पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा: 5 लाख की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूलाअपराध

बाग पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा: 5 लाख की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूला

Deepak ChouhanJuly 4, 2026

Leave a Reply