धार जिले की बाग पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत की पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में धार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित मंदसौर जिले से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर जिले में वाहन चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना बाग और चौकी डेहरी पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखे हुए थी। 4 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि थाना बाग से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध युवक कस्बा बाग में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर लखन उर्फ नानकिया पिता दीतु बघेल, निवासी ग्राम पहाड़वा, थाना जोबट, जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कई चोरी की वारदातें कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर थाना बाग, चौकी डेहरी, थाना मनावर, थाना नौगांव तथा जिला मंदसौर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

बरामद वाहन

  • 2 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
  • 2 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
  • 1 होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल

अन्य मामलों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया, प्रधान आरक्षक रेलमसिंह भिण्डे, भावसिंह, आरक्षक राजू, प्रीतम, ओमप्रकाश तथा सैनिक अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने पूरी टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागूराजनीतिराज्य

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागू

Deepak ChouhanJuly 22, 2026
झाबुआ में किसान और दो बैलों पर गिरी बिजली:थांदला के खेत में काम करते समय हादसा; मौके पर तोड़ा दम

झाबुआ में किसान और दो बैलों पर गिरी बिजली:थांदला के खेत में काम करते समय हादसा; मौके पर तोड़ा दम

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
धार वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्तअन्य

धार वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त

Deepak ChouhanJuly 9, 2026

Leave a Reply