9 दिन की देरी से आया मानसून पूरे मध्य प्रदेश में छा गया है। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। उज्जैन और आसपास के इलाकों में बीती रात तेज पानी गिरा। इससे शिप्रा नदी के घाट पर कई मंदिर पानी में डूब गए। वहीं, गांवड़ी लोढ़ा गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा बाइक समेत खंती में बह गए। उनकी तलाश जारी है।

इससे पहले जगोटी गांव में तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने की कोशिश में केशु आंजना मोटरसाइकिल समेत बह गया। हालांकि, कुछ दूर पेड़ की टहनियों को पकड़कर वह पानी से बाहर आ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इंदौर के अहीरखेड़ी में बुधवार रात को बहे महेश चौहान का शव करीब 36 घंटे बाद सिरपुर तालाब में मिला।

उधर, पांढुर्णा में बारिश के चलते नदी किनारे बने 5 कच्चे मकान ढह गए। नदी के तेज बहाव में 3 बकरियों समेत घरेलू सामान बह गया। खरगोन के कसरावद इलाके में शुक्रवार सुबह 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। सड़कों और खेतों में पानी भर गया। बालाघाट के 12 से ज्यादा वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई।

ग्वालियर में भी शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। रतलाम में शिवपुर गांव के खेतों में पानी भर गया।

19 जिलों में हैवी रेन का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज खंडवा और हरदा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अति भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में यहां 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।

उधर, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का अनुमान है। आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल और मंडला में भी आंधी-बारिश जारी रहेगी।

इंदौर-छोटा उदयपुर रेल लाइन: टांडा में पटरी पर 110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको इंजन, जल्द शुरू होंगी ट्रेनेंअन्य

इंदौर-छोटा उदयपुर रेल लाइन: टांडा में पटरी पर 110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको इंजन, जल्द शुरू होंगी ट्रेनें

Deepak ChouhanAugust 11, 2026
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म:नड्डा ने जूस पिलाया; वांगचुक बोले- तीन मांगों पर लिखित आश्वासन मिला, इनमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहींराजनीतिराष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म:नड्डा ने जूस पिलाया; वांगचुक बोले- तीन मांगों पर लिखित आश्वासन मिला, इनमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं

Deepak ChouhanJuly 24, 2026
जर्जर मकान तोड़ने पहुंचे रिमूवल-प्रभारी ने महिला के पैर पड़े:बारिश में हादसे की आशंका पर कार्रवाई; समझाइश के बाद खाली कराया मकान, फिर चला बुलडोजर

जर्जर मकान तोड़ने पहुंचे रिमूवल-प्रभारी ने महिला के पैर पड़े:बारिश में हादसे की आशंका पर कार्रवाई; समझाइश के बाद खाली कराया मकान, फिर चला बुलडोजर

Deepak ChouhanJuly 4, 2026

Leave a Reply