इंदौर साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1.62 करोड़ रुपए की साइबर ठगी को 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में सुरक्षित रिफंड करा दी गई।

शुक्रवार को मामले का खुलासा हुआ है। साइबर के मुताबिक, इंदौर निवासी हजेला परिवार की घुड़सवार सितंबर-अक्टूबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं।

घोड़ा खरीदने के लिए उनकी डेनमार्क की कंपनी HELGSTRAND DRESSAGE से डील चल रही थी। इसके तहत उन्होंने 45 प्रतिशत राशि कंपनी के अधिकृत बैंक खाते में भेज भी दी थी।

इसी दौरान 29 मई 2026 को ठगों ने कंपनी के डायरेक्टर Andreas Helgstrand के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक खाता बदलने का ईमेल भेज दिया। झांसे में आकर खिलाड़ी ने 1 करोड़ 62 लाख रुपए JP Morgan Bank के स्कैमर खाते में ट्रांसफर कर दिए।

बैंक ने तत्काल खाता होल्ड कराया

शिकायत मिलते ही एसपी साइबर सव्यसाची सराफ ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्कैमर का JP Morgan Bank खाता तत्काल होल्ड कराया गया।

साइबर सेल ने अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी से JP Morgan प्रबंधन को लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद 30 जून 2026 तक पूरी 1.62 करोड़ रुपए की राशि शिकायतकर्ता के खाते में रिफंड करा दी गई।

पहले भी इसी खिलाड़ी से हो चुकी धोखाधड़ी

बता दें, नवंबर-दिसंबर 2025 में भी साइबर सेल ने इसी खिलाड़ी के साथ हुए 3.75 करोड़ रुपए के Business Email Compromise (BEC) फ्रॉड की रकम रिफंड कराई थी।

धार में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई नशामुक्ति की शपथ

धार में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Deepak ChouhanJuly 15, 2026
अमरनाथ यात्रा आज से,4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा:हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ, बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम बनाएधार्मिकराष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा आज से,4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा:हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ, बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम बनाए

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
उज्जैन: महाकाल और नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान भारी भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत; जिला अस्पताल में उपचार जारी

उज्जैन: महाकाल और नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान भारी भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत; जिला अस्पताल में उपचार जारी

Deepak ChouhanAugust 17, 2026

Leave a Reply