जांच और चालानी कार्रवाई के दावों के बीच ओवरलोडिंग जारी, कई वाहनों में अवैध सीटें और ड्राइवर के साथ बैठे मिले मासूम

धार। नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लगातार जांच अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर कई स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है। मैजिक और ऑटो जैसे छोटे वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल पहुंचाया जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कई स्कूल वाहनों में निर्धारित क्षमता से लगभग दोगुने बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा है। कई मैजिक वाहनों में अतिरिक्त यात्रियों को बैठाने के लिए बीच में अवैध रूप से लकड़ी या लोहे की पटिया लगाकर अतिरिक्त सीट बना दी गई है। वहीं कुछ ऑटो में चालक की सीट पर भी छोटे बच्चों को बैठाकर वाहन चलाए जा रहे हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

खिड़कियों पर जालियां लगाकर छिपाई जा रही ओवरलोडिंग

कई मैजिक वाहनों में खिड़कियों पर जालियां लगाई गई हैं, जिससे बाहर से यह आसानी से दिखाई नहीं देता कि वाहन में कितने बच्चे बैठे हैं। ऐसे वाहन शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हैं, लेकिन कई बार जिम्मेदार एजेंसियों की नजर इन पर नहीं पड़ती।

क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन

नियमों के अनुसार एक मैजिक वाहन में सीमित संख्या में ही बच्चों को बैठाने की अनुमति है, लेकिन कई वाहनों में 20 से अधिक छात्र सफर करते देखे जा सकते हैं। बच्चों के भारी स्कूल बैग भी उनकी गोद में रखवाए जाते हैं, जिससे सफर और अधिक असुविधाजनक एवं जोखिमभरा हो जाता है।

शहर में बड़ी संख्या में संचालित हैं मैजिक वाहन

जानकारी के अनुसार धार शहर में 70 से अधिक मैजिक वाहन स्कूल परिवहन के लिए संचालित हो रहे हैं। अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे के लिए प्रतिमाह 600 से 700 रुपये तक शुल्क लिया जाता है, लेकिन कई वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिक यात्रियों को एक ही फेरे में ले जाने की प्रवृत्ति लगातार बनी हुई है।

कार्रवाई का दावा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) हृदेश यादव का कहना है कि विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और अब तक करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैजिक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

वहीं यातायात थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर के अनुसार 10 से 17 जुलाई के बीच स्कूल बसों और मैजिक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर करीब 2 लाख रुपये के चालान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन में अतिरिक्त सीट लगाई गई है या क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किया जा रहा है तो संबंधित वाहन चालक और संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों की चिंता

स्कूल वाहनों में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर अभिभावकों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और विभाग को केवल चालान तक सीमित न रहकर ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जर्जर मकान तोड़ने पहुंचे रिमूवल-प्रभारी ने महिला के पैर पड़े:बारिश में हादसे की आशंका पर कार्रवाई; समझाइश के बाद खाली कराया मकान, फिर चला बुलडोजर

जर्जर मकान तोड़ने पहुंचे रिमूवल-प्रभारी ने महिला के पैर पड़े:बारिश में हादसे की आशंका पर कार्रवाई; समझाइश के बाद खाली कराया मकान, फिर चला बुलडोजर

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगेराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगे

Deepak ChouhanJuly 24, 2026