लगातार हो रही बारिश के बीच इंदौर नगर निगम ने जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर तक समझाइश के बाद जब बात नहीं बनी तो रिमूवल प्रभारी ने महिला के पैर पकड़कर उसे मकान खाली करने के लिए मनाया।

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम वर्मा नर्सिंग होम के पास स्थित रतिराम खटके के जर्जर मकान को तोड़ने पहुंची थी। इस भवन को पहले ही कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। टीम ने परिवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान कभी भी गिर सकता है और इससे जनहानि हो सकती है।

सामान को लेकर जताई चिंता

मकान में रहने वाली महिला ने घर खाली करने से पहले सामान रखने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस पर रिमूवल टीम प्रभारी बबलू कल्याणे ने मकान के अंदर जाकर पूरा सामान देखा और बाहर आकर परिवार को समझाया कि उनका सामान पास की दुकान में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा।

समझाने के लिए महिला के पैर पड़े अधिकारी

जब महिला फिर भी नहीं मानी तो रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने भावुक होकर उसके पैर पकड़ लिए और कहा कि वे परिवार की सुरक्षा के लिए ही यह कार्रवाई कर रहे हैं। काफी देर समझाइश के बाद परिवार मकान खाली करने के लिए तैयार हो गया।

2021 से जारी थे नोटिस

रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि संबंधित मकान को वर्ष 2021 से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। चार दिन पहले हुए निरीक्षण में भवन की नींव कमजोर और संरचना बेहद जर्जर पाई गई थी। परिवार के मकान खाली नहीं करने के कारण पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने इस मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। यहां अलग-अलग परिवार निवास कर रहे थे।

नगर निगम ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए शहर के अन्य जर्जर भवनों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

धारेश्वर लोक के लिए जमीन की नप्ती शुरू… 10 बीघा मंदिर की जमीन चिह्नित, मंडी की जगह भी होगी शामिलधार्मिक

धारेश्वर लोक के लिए जमीन की नप्ती शुरू… 10 बीघा मंदिर की जमीन चिह्नित, मंडी की जगह भी होगी शामिल

Deepak ChouhanJuly 9, 2026
रेलवे का प्लान-बी अधूरा… फिर डूब सकता है सुनारखेड़ी अंडरपास जिम्मेदारों ने बोर्ड टांग लिखा- पुल में पानी भरा हो तो अंदर मत जाना

रेलवे का प्लान-बी अधूरा… फिर डूब सकता है सुनारखेड़ी अंडरपास जिम्मेदारों ने बोर्ड टांग लिखा- पुल में पानी भरा हो तो अंदर मत जाना

Deepak ChouhanJuly 9, 2026
उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

Deepak ChouhanJuly 4, 2026

Leave a Reply