बाग/कुक्षी: जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त रवैये में आ गया है। शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने बाग और कुक्षी क्षेत्र में अचानक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर बच्चों को ले जा रही 15 बसों और वाहनों के चालान काटकर मौके पर ही ₹2,78,000 का जुर्माना वसूला गया।

कलेक्टर और परिवहन आयुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन आयुक्त तथा कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) हृदेश यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। टीम में परिवहन उप निरीक्षक दिव्या पाटीदार और सहायक ग्रेड-2 मधुकर सिसोदिया सहित विभागीय अमला मुस्तैद रहा। टीम ने अचानक दबिश देकर कुल 53 स्कूली वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की।

इन मानकों में मिलीं बड़ी गलतियां

जांच के दौरान कई वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं:

  • बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे वाहन।
  • सुरक्षा मानकों (First Aid Box, अग्निशामक यंत्र आदि) का अभाव।
  • मोटरयान अधिनियम के तहत तय अन्य नियमों का उल्लंघन।

प्रशासन की चेतावनी: नियम अनदेखे किए तो होगी और सख्त कार्रवाई

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों और बस संचालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि वाहनों के परमिट, फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों से कोई समझौता न करें।

“बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ यह चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।”हृदेश यादव, ARTO

धार में जर्जर भवनों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, पुराने मसीही चिकित्सालय का भवन किया गया ध्वस्त

धार में जर्जर भवनों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, पुराने मसीही चिकित्सालय का भवन किया गया ध्वस्त

Deepak ChouhanJuly 13, 2026
भैरूघाट के अजनार नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, डायवर्जन लागू; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

भैरूघाट के अजनार नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, डायवर्जन लागू; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
धार में नाले से अज्ञात महिला का शव मिला, गले पर कपड़ा बंधा मिला; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

धार में नाले से अज्ञात महिला का शव मिला, गले पर कपड़ा बंधा मिला; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Deepak ChouhanJuly 10, 2026

Leave a Reply