धार, 26 जून। धार जिले की टांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी और शराब तस्करी सहित 9 से अधिक गंभीर अपराधों में वांछित एक कुख्यात स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व में टांडा पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी ग्राम गेट्टा में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी खेतों के रास्ते पहाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका काफी दूर तक पीछा किया और घेराबंदी कर आखिरकार उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप उर्फ गोलू पिता राधेश्याम डोडवे (23 वर्ष), निवासी ग्राम गेट्टा, थाना टांडा, जिला धार बताया।

कई जिलों और महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं मामले

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ धार जिले के टांडा, बाग, मनावर, राजोद और बदनावर थाना क्षेत्रों सहित महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग थाने में भी संपत्ति संबंधी गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटों में वांछित था। थाना मनावर के एक संपत्ति संबंधी मामले में उसे उद्घोषित फरार घोषित किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम भी घोषित था।

गिरफ्तारी के बाद संबंधित थानों एवं महाराष्ट्र पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, संपत्ति संबंधी अपराध, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और विभिन्न मामलों में स्थायी वारंटी भी था।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह हटिला, प्रधान आरक्षक रामसिंह सस्तिया, प्रधान आरक्षक सिरदार तथा आरक्षक सुनील खराड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना की है।

धार कोर्ट परिसर में दहेज प्रताड़ना मामले की सुनवाई के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

धार कोर्ट परिसर में दहेज प्रताड़ना मामले की सुनवाई के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Deepak ChouhanDeepak ChouhanJuly 2, 2026
निसरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मेघनाथ घाट से एमएस प्लेट और किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.62 लाख का मशरूका बरामदअपराध

निसरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मेघनाथ घाट से एमएस प्लेट और किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.62 लाख का मशरूका बरामद

Deepak ChouhanDeepak ChouhanJuly 2, 2026
पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

Deepak ChouhanDeepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply