धार | 02 जुलाई 2026। नेशनल हाईवे-52 (आगरा–मुंबई) पर स्थित भैरूघाट के अजनार नदी ब्रिज पर डिफेन्स एक्सपेंशन जॉइंट में पहले से आई दरार और ब्रिज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ब्रिज पर अस्थायी डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रतलाम, मंदसौर और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहन धामनोद – धार फाटा – बगड़ी फाटा – देदला फाटा (धरावरा बायपास) – जेतपुरा फाटा – इंदौर-अहमदाबाद मार्ग – लेबड़ – सादलपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। जबकि पीथमपुर एवं मानपुर की ओर जाने वाले वाहन धार फाटा – बगड़ी फाटा – देदला फाटा (धरावरा बायपास) – जेतपुरा फाटा – इंदौर-अहमदाबाद मार्ग – पीथमपुर होकर गुजरेंगे।

इसी प्रकार इंदौर एवं मानपुर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन और यात्री बसों के लिए भी डायवर्जन लागू किया गया है। ये वाहन धामनोद – धार फाटा – बगड़ी फाटा – मानपुर मार्ग से इंदौर की ओर संचालित होंगे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें तथा यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

9 दिन से सामान्य सोनोग्राफी बंद, जबकि बोर्ड पर लिखा- बाहर की जांच लिखी तो कार्रवाई होगी

9 दिन से सामान्य सोनोग्राफी बंद, जबकि बोर्ड पर लिखा- बाहर की जांच लिखी तो कार्रवाई होगी

Deepak ChouhanJuly 10, 2026
उज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग से अतिक्रमण हटा:निगम ने नालियों पर बने अवैध निर्माण तोड़े, व्यापारियों ने किया विरोध

उज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग से अतिक्रमण हटा:निगम ने नालियों पर बने अवैध निर्माण तोड़े, व्यापारियों ने किया विरोध

Deepak ChouhanAugust 2, 2026
‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम पर सवाल: कहीं अस्थायी हेलमेट, तो कहीं बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम पर सवाल: कहीं अस्थायी हेलमेट, तो कहीं बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल

Deepak ChouhanJuly 12, 2026

Leave a Reply