धार। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अभियान के 10वें दिवस धार पुलिस ने जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में लगभग 900 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सेंट जॉर्ज हायर सेकेंडरी स्कूल, धार में करीब 700 विद्यार्थियों तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय, धार में लगभग 200 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और साइबर ठगी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

डिजिटल अरेस्ट से लेकर फर्जी लिंक तक दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड, APK फाइल, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, फेक कॉल और अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत करें शिकायत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, www.cybercrime.gov.in अथवा निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।

विद्यार्थियों ने दिए सही जवाब

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसपी सचिन शर्मा ने साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन 1930 से जुड़े कई प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सही उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए प्रेरित करने की अपील की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, डीएसपी अजाक आनंद तिवारी, सेंट जॉर्ज हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती लिज्जमा जोसेफ, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के, दोनों संस्थानों के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे जिले में जारी रहेगा अभियान

धार पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, कार्यशालाओं और पम्पलेट वितरण के माध्यम से आमजन, ग्रामीणों, बच्चों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

सीएम हेल्पलाइन हेल्पलेस… 7130 शिकायतों में से सिर्फ 1264 का ही हुआ समाधान, 933 शिकायतें 50 दिन बाद भी पेंडिंग

सीएम हेल्पलाइन हेल्पलेस… 7130 शिकायतों में से सिर्फ 1264 का ही हुआ समाधान, 933 शिकायतें 50 दिन बाद भी पेंडिंग

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तारराष्ट्रीय

गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ममता सिंगार की बहाली के आदेश

आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ममता सिंगार की बहाली के आदेश

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply