धार। शिक्षा के क्षेत्र में धार जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने जिले में दूसरे जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इस चरण में मध्य प्रदेश का धार जिला एकमात्र जिला है, जिसे दूसरे नवोदय विद्यालय की स्वीकृति मिली है। विद्यालय का संचालन शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

30 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध

नवोदय विद्यालय समिति ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर विद्यालय की स्थापना के लिए लगभग 30 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही शुरुआती वर्षों में विद्यालय संचालन के लिए अस्थायी भवन की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। भूमि उपलब्ध होते ही स्थायी परिसर के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों को मिली सफलता

धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि वे वर्ष 2024 से लगातार दूसरे जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रयासरत थीं। उनके सतत प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

समय पर भूमि और भवन उपलब्ध कराने की अपील

सांसद सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश शासन और जिला प्रशासन से विद्यालय के लिए आवश्यक भूमि एवं अस्थायी भवन की व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2027-28 से विद्यालय का संचालन शुरू किया जा सके।

हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

दूसरे जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना से धार जिले के हजारों ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इससे जिले में शिक्षा के क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिवपुरी में बनेगी अदाणी डिफेंस की 2500 करोड़ की फैक्ट्री, 10 हजार नौकरियां; सिंधिया बोले- यहीं से दुश्मन का सीना चीरेंगे हथियारराज्य

शिवपुरी में बनेगी अदाणी डिफेंस की 2500 करोड़ की फैक्ट्री, 10 हजार नौकरियां; सिंधिया बोले- यहीं से दुश्मन का सीना चीरेंगे हथियार

Deepak ChouhanJuly 5, 2026
इंदौर में अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी:राज्य साइबर पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकमअपराध

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी:राज्य साइबर पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गएअपराध

जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए

Deepak ChouhanJuly 4, 2026

Leave a Reply