इंदौर के एक छात्र के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे अलग-अलग बहानों से करीब 44 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मामले में एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक, नेहरूनगर निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम अनुष्का बताया और कहा कि जॉब के लिए किया उसका आवेदन चयनित हो गया है।

उसने कुछ व्यक्तिगत जानकारी और फील्ड संबंधी विवरण मांगा। इसके बाद बताया कि डेटा एंट्री की नौकरी के लिए उसका चयन हुआ है और जल्द ही टेलीफोनिक इंटरव्यू होगा। इस दौरान एक रेफरेंस आईडी भी मांगी गई।

युवती ने कहा- 1800 रुपए जमा करने होंगे

युवती ने चयन प्रक्रिया के नाम पर 1,800 रुपए एक अकाउंट में जमा करने को कहा। उसने भरोसा दिलाया कि 50 रुपए काटकर बाकी राशि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटा दी जाएगी।

इसके बाद दूसरे व्यक्ति का कॉल आया। उसने कहा कि इंटरव्यू मोबाइल पर ही होगा और उसके लिए तैयार रहें। इंटरव्यू के बाद उसने चयन होने की बात कहकर फिर 1,800 रुपए जमा करा लिए। कुछ देर बाद दोबारा कॉल कर 8,500 रुपए और जमा करने को कहा। आरोपियों ने यह राशि भी रिफंड होने का भरोसा दिया। इसके बाद सर्विस चार्ज और जीएसटी के नाम पर भी अलग-अलग रकम मांगी गई।

आरोपियों ने कराए 8 ट्रांजेक्शन

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कुल आठ ट्रांजेक्शन कराकर राजेश से करीब 44 हजार रुपए ले लिए। इसके बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही कोई राशि वापस की गई। ठगी का अहसास होने पर राजेश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे, सहायक सचिव बहा:पांढुर्णा में नदी बहा ले गई कच्चे मकान; बालाघाट में घरों, खरगोन के खेतों में भरा पानी

उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे, सहायक सचिव बहा:पांढुर्णा में नदी बहा ले गई कच्चे मकान; बालाघाट में घरों, खरगोन के खेतों में भरा पानी

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तारराष्ट्रीय

गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
निसरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मेघनाथ घाट से एमएस प्लेट और किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.62 लाख का मशरूका बरामदअपराध

निसरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मेघनाथ घाट से एमएस प्लेट और किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.62 लाख का मशरूका बरामद

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply