धार। धार जिले की कुक्षी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के अलग-अलग शहरों से अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों (बाल अपचारियों) को अभिरक्षा में लिया गया है। पीड़िताओं के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं का इजाफा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना कुक्षी में दर्ज दो अलग-अलग अपहरण प्रकरणों की विवेचना के दौरान दोनों नाबालिग बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बालिका को राजकोट (गुजरात) तथा दूसरी को जामनगर (गुजरात) से सकुशल दस्तयाब किया।

दोनों बालिकाओं के बयान दर्ज करने के बाद उनके कथनों के आधार पर संबंधित दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधिक प्रावधानों के अनुसार उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अनूप बघेल, सहायक उपनिरीक्षक चंचल सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सोनू चौहान एवं आरक्षक विपिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

कुक्षी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी नाबालिग के गुम होने या बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागूराजनीतिराज्य

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागू

Deepak ChouhanJuly 22, 2026
उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

उज्जैन में सहायक सचिव का शव चंबल नदी से बरामद:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला, पुलिया पार करते बहे थे

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
धार में स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से समझौता, क्षमता से दोगुने छात्र ढो रहे मैजिक और ऑटो

धार में स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से समझौता, क्षमता से दोगुने छात्र ढो रहे मैजिक और ऑटो

Deepak ChouhanJuly 24, 2026

Leave a Reply