धार जिले की निसरपुर पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 6 दिनों के भीतर गुजरात के भरूच से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

नाबालिग के लापता होने पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को निसरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 26 जून की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 276/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

साइबर सेल की मदद से भरूच से मिली बालिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल धार की सहायता से पुलिस टीम ने 3 जुलाई 2026 को गुजरात के भरूच से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

पीड़िता के बयान के बाद बढ़ाई गई धाराएं

पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(1), 64(2)(एम), 142 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5(एल)/6, 16 एवं 17 का इजाफा किया।

मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अविनाश पिता महेश भूरिया (21 वर्ष), निवासी ग्राम सुन्दरेल (बगड़ीपुरा), थाना धामनोद तथा अपराध में सहयोग करने वाले महेश पिता करणसिंह भूरिया (48 वर्ष), निवासी ग्राम सुन्दरेल (बगड़ीपुरा), थाना धामनोद को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP11NJ5531) भी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चौहान, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रवि वास्के, उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल (सायबर प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष, रविन्द्र, गौरव, थानसिंह, किशन, प्रशांत सिंह एवं शुभम का विशेष योगदान रहा।

नोट: पीड़िता की निजता और कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान से संबंधित किसी भी जानकारी का प्रकाशन नहीं किया गया है।

महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी में डूबा युवक:35 मिनट बाद मिला शव; भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा

महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी में डूबा युवक:35 मिनट बाद मिला शव; भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगेराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगे

Deepak ChouhanJuly 24, 2026
शिवपुरी में बनेगी अदाणी डिफेंस की 2500 करोड़ की फैक्ट्री, 10 हजार नौकरियां; सिंधिया बोले- यहीं से दुश्मन का सीना चीरेंगे हथियारराज्य

शिवपुरी में बनेगी अदाणी डिफेंस की 2500 करोड़ की फैक्ट्री, 10 हजार नौकरियां; सिंधिया बोले- यहीं से दुश्मन का सीना चीरेंगे हथियार

Deepak ChouhanJuly 5, 2026

Leave a Reply