धार। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, खाली शासकीय भूमि और निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

शासकीय भूमि के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

निरीक्षण की शुरुआत नवीन लालबाग के सामने स्थित खाली शासकीय भूमि से हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जाए, जिससे शहर और आम नागरिकों को लंबे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने इस संबंध में शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जर्जर सरकारी भवनों की बनेगी सूची

कलेक्टर ने शहर में जर्जर हो चुके शासकीय भवनों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यकतानुसार पुराने भवनों के स्थान पर नए निर्माण की योजना बनाने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास सहित जनहित परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशीं

किला मैदान के सामने स्थित खाली भूमि का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनहित की परियोजनाओं के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान किला मैदान के आसपास गंदगी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पालिका को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पूरे शहर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपीडीए मैदान में निर्माण कार्यों का निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर एसपीडीए मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने, मैदान तक पहुंचने वाले मार्ग को बेहतर बनाने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समय पर पूरे हों विकास कार्य

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों और निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कम लागत वाले उपयोगी विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि शहरवासियों को जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंकिता प्रजापति, सीएमओ कुंवर विश्वनाथ सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

धारेश्वर लोक के लिए जमीन की नप्ती शुरू… 10 बीघा मंदिर की जमीन चिह्नित, मंडी की जगह भी होगी शामिलधार्मिक

धारेश्वर लोक के लिए जमीन की नप्ती शुरू… 10 बीघा मंदिर की जमीन चिह्नित, मंडी की जगह भी होगी शामिल

Deepak ChouhanJuly 9, 2026
धन की लालसा में तोड़ डाला गंगा महादेव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर, पुलिस प्रशासन पड़ताल में जुटा

धन की लालसा में तोड़ डाला गंगा महादेव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर, पुलिस प्रशासन पड़ताल में जुटा

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़धार्मिक

धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान देने को कहा, हर शुक्रवार होंगी नमाज़

Deepak ChouhanJuly 14, 2026

Leave a Reply