धार। धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक चलते कंटेनर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते कंटेनर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में केबिन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। चालक ने तुरंत ट्रक रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार कंटेनर क्रमांक NL-01 Q-8148 पीथमपुर से अहमदाबाद की ओर खाली अवस्था में जा रहा था, जहां से उसे टू-व्हीलर वाहन लोड करने थे। सोनू रेस्टोरेंट के पास पहुंचते ही कंटेनर के केबिन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

कंटेनर चालक फिरोज ने बताया कि चलते समय अचानक बैटरी में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।

चालक का आरोप है कि आग लगते ही उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी, लेकिन करीब आधे घंटे तक दमकल और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान आग लगातार बढ़ती रही और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु रूप से शुरू कराया।

राहत की बात यह रही कि कंटेनर खाली था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म:नड्डा ने जूस पिलाया; वांगचुक बोले- तीन मांगों पर लिखित आश्वासन मिला, इनमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहींराजनीतिराष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म:नड्डा ने जूस पिलाया; वांगचुक बोले- तीन मांगों पर लिखित आश्वासन मिला, इनमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं

Deepak ChouhanJuly 24, 2026
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना का औचक निरीक्षण, शहर में विकास कार्यों की हकीकत परखी

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना का औचक निरीक्षण, शहर में विकास कार्यों की हकीकत परखी

Deepak ChouhanJuly 10, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तारअपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply