धार, 2 जुलाई। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धार द्वारा निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 12 अधिकारियों के नवीन पदस्थापन किए गए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
तबादला सूची के अनुसार प्रवीण ठाकरे को थाना प्रभारी धामनोद से थाना प्रभारी सादलपुर, सविता चौधरी को थाना प्रभारी सादलपुर से रक्षित केंद्र धार, संतोष सिंह यादव को थाना प्रभारी धरमपुरी से थाना प्रभारी धामनोद तथा सरदारसिंह सोलंकी को रक्षित केंद्र धार से थाना प्रभारी धरमपुरी पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार ईश्वरसिंह चौहान को थाना प्रभारी मनावर से कोतवाली, दीपक सिंह चौहान को कोतवाली से कुक्षी, राजेश यादव को कुक्षी से मनावर, राजललन मिश्रा को रक्षित केंद्र धार से नौगांव, हीरलसिंह रावत को नौगांव से बाग तथा कैलाश चौहान को बाग से रक्षित केंद्र धार भेजा गया है।

वहीं रेवलसिंह बड़ु को रक्षित केंद्र धार से थाना प्रभारी राजगढ़ तथा रामसिंह राठौर को थाना प्रभारी राजगढ़ से रक्षित केंद्र धार पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं तथा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है –

क्रमांकअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1प्रवीण ठाकरेथाना प्रभारी धामनोदथाना प्रभारी सादलपुर
2सविता चौधरीथाना प्रभारी सादलपुररक्षित केंद्र धार
3संतोष सिंह यादवथाना प्रभारी धरमपुरीथाना प्रभारी धामनोद
4सरदारसिंह सोलंकीरक्षित केंद्र धारथाना प्रभारी धरमपुरी
5ईश्वरसिंह चौहानथाना प्रभारी मनावरथाना प्रभारी कोतवाली
6दीपक सिंह चौहानथाना प्रभारी कोतवालीथाना प्रभारी कुक्षी
7राजेश यादवथाना प्रभारी कुक्षीथाना प्रभारी मनावर
8राजललन मिश्रारक्षित केंद्र धारथाना प्रभारी नौगांव
9हीरलसिंह रावतथाना प्रभारी नौगांवथाना प्रभारी बाग
10कैलाश चौहानथाना प्रभारी बागरक्षित केंद्र धार
11रेवलसिंह बड़ुरक्षित केंद्र धारथाना प्रभारी राजगढ़
12रामसिंह राठौरथाना प्रभारी राजगढ़रक्षित केंद्र धार
पीथमपुर में 452 करोड़ की तीन औद्योगिक इकाइयों का विस्तार, सीएम ने किया लोकार्पण, एक हजार से ज्यादा नए रोजगार के अवसर मिलेंगे

पीथमपुर में 452 करोड़ की तीन औद्योगिक इकाइयों का विस्तार, सीएम ने किया लोकार्पण, एक हजार से ज्यादा नए रोजगार के अवसर मिलेंगे

Deepak ChouhanJuly 9, 2026
इंदौर में चिटफंड-बीसी के नाम पर करोड़ों की ठगी:अलग-अलग थानों में 40 लोगों ने की शिकायत, तीन आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआरअपराध

इंदौर में चिटफंड-बीसी के नाम पर करोड़ों की ठगी:अलग-अलग थानों में 40 लोगों ने की शिकायत, तीन आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ममता सिंगार की बहाली के आदेश

आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ममता सिंगार की बहाली के आदेश

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply