धार। जिले की कुक्षी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी निसरपुर ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मेघनाथ घाट स्थित निर्माण स्थल से चोरी की गई एमएस प्लेट, किसानों के मोटर पंपों से निकाले गए तांबे के तार तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹5.62 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मेघनाथ घाट स्थित क्रूज टर्मिनल निर्माण स्थल से लोहे की एमएस प्लेट चोरी होने तथा नर्मदा नदी किनारे किसानों के मोटर पंप काटकर उनके अंदर के तांबे के तार चोरी किए जाने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के संबंध में थाना कुक्षी में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश था, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रवि वास्के के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य एवं पीएसटीएन डाटा का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने मेघनाथ घाट निर्माण स्थल से एमएस प्लेट चोरी करने तथा किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार निकालकर चोरी करने की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने चोरी का सामान ग्राम कोणदा निवासी कबाड़ी को बेचने की बात भी कबूल की।

पुलिस ने इस मामले में पंकज अनारे (19), शैलेन्द्र अनारे (19), आयुष बघेल (19) निवासी ग्राम चंदनखेड़ी तथा जगदीश अलोने (50) निवासी ग्राम कोणदा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 176 नग लोहे की एमएस प्लेट (कीमत लगभग ₹88 हजार), 97 किलोग्राम तांबे के तार (कीमत लगभग ₹1.74 लाख) तथा घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹3 लाख) बरामद की गई हैं। कुल बरामद मशरूका लगभग ₹5,62,600 का है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रवि वास्के, उप निरीक्षक भुवान चौहान, प्रधान आरक्षक प्रकाश, आरक्षक सुभाष चौहान, रवि, गौरव, अर्जुन, किशन, थानसिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

9 दिन से सामान्य सोनोग्राफी बंद, जबकि बोर्ड पर लिखा- बाहर की जांच लिखी तो कार्रवाई होगी

9 दिन से सामान्य सोनोग्राफी बंद, जबकि बोर्ड पर लिखा- बाहर की जांच लिखी तो कार्रवाई होगी

Deepak ChouhanJuly 10, 2026
‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम पर सवाल: कहीं अस्थायी हेलमेट, तो कहीं बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम पर सवाल: कहीं अस्थायी हेलमेट, तो कहीं बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल

Deepak ChouhanJuly 12, 2026
धार में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई नशामुक्ति की शपथ

धार में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली निकालकर दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Deepak ChouhanJuly 15, 2026

Leave a Reply