धार। धार जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार दोपहर दहेज प्रताड़ना मामले की सुनवाई के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीथमपुर के सेक्टर-1 स्थित मनमानी कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय हिना राठौर अपने पति रवि राठौर के खिलाफ दर्ज दहेज प्रताड़ना प्रकरण में आपत्ति प्रस्तुत करने धार जिला न्यायालय पहुंची थीं। उनके साथ माता सविता राठौर और पिता दिलीप राठौर भी मौजूद थे। इसी दौरान न्यायालय परिसर में पति रवि राठौर, ससुर ज्ञानसिंह राठौर, जेठ भागीरथ, जेठानी गौरी और सास केसरबाई भी पहुंच गए।

बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप

हिना राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी 11 माह की बेटी कासवी अपने पिता के पास चली गई थी। जब वह बच्ची को लेने पहुंचीं तो ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उनका आरोप है कि पति रवि राठौर ने बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई।

हिना का कहना है कि विरोध करने पर पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके माता-पिता सविता राठौर और दिलीप राठौर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को नौगांव थाने ले जाकर मामले की जानकारी ली।

हिना राठौर की शिकायत पर पुलिस ने रवि राठौर, ज्ञानसिंह, भागीरथ, गौरी और केसरबाई के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर हिना राठौर और उनकी मां सविता राठौर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

भैरूघाट के अजनार नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, डायवर्जन लागू; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

भैरूघाट के अजनार नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, डायवर्जन लागू; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागतधार्मिक

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा… हरे-रामा, हरे-कृष्णा के जयकारों से गूंजा धार, 20 से अधिक मंचों से किया स्वागत

Deepak ChouhanJuly 16, 2026
धार में चलते कंटेनर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

धार में चलते कंटेनर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Deepak ChouhanJuly 10, 2026

Leave a Reply