थांदला क्षेत्र के ग्राम कलदेला में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान और उनके दो बैलों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेत में काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे 58 वर्षीय कलजी पिता मडिया मईडा अपने खेत पर कृषि कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और उन पर बिजली गिर गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कलजी मईडा और उनके साथ मौजूद दोनों बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस अचानक हुई घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया।

मृतक किसान और बैलों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए थांदला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है।

धार में चलते कंटेनर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

धार में चलते कंटेनर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Deepak ChouhanJuly 10, 2026
शराब व्यवसायी के घर पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूसअपराध

शराब व्यवसायी के घर पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

Deepak ChouhanJuly 16, 2026
सीएम हेल्पलाइन हेल्पलेस… 7130 शिकायतों में से सिर्फ 1264 का ही हुआ समाधान, 933 शिकायतें 50 दिन बाद भी पेंडिंग

सीएम हेल्पलाइन हेल्पलेस… 7130 शिकायतों में से सिर्फ 1264 का ही हुआ समाधान, 933 शिकायतें 50 दिन बाद भी पेंडिंग

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply