शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रक्षा उत्पादन को नई पहचान मिलने जा रही है। पाली गांव स्थित नेशनल हाईवे-27 के किनारे 2500 करोड़ रुपये की लागत से अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। इस प्लांट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरण तैयार किए जाएंगे। परियोजना से करीब 10 हजार प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

2030 तक 1.20 लाख रोजगार देने का लक्ष्य

कार्यक्रम में अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने बताया कि समूह ने मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी सहित कई क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रदेश में करीब 1 लाख 20 हजार रोजगार उपलब्ध कराना है।

सिंधिया बोले- शिवपुरी में बने हथियार देश की रक्षा करेंगे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी अब देश की रक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा के लिए जरूरत होगी, तब शिवपुरी में बने हथियार और गोला-बारूद सीमा तक पहुंचेंगे और देश की रक्षा में योगदान देंगे। उन्होंने शिवपुरी के विकास से जुड़ी चार प्रमुख मांगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में सिंधिया की मांगों का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “आज महाराज ने थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया।” इसके बाद उन्होंने शिवपुरी के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में 100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही करीब 120 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना, नई तहसील की मंजूरी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं, कार्डियोलॉजी विभाग तथा सीटी स्कैन जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएंगी।

हथियारों और मिसाइलों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदर्शनी में रखे गए हथियारों, मिसाइलों और अन्य रक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें फैक्ट्री में बनने वाले डिफेंस प्रोडक्ट्स, उनकी तकनीक और उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी।

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

पाली गांव में बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा उत्पादन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही शिवपुरी और आसपास के क्षेत्र में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी, जीत अदाणी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गएअपराध

जॉब का झांसा देकर छात्र से 44 हजार की ठगी:इंदौर में युवती ने किया कॉल, कहा- डेटा एंट्री की नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
अमरनाथ यात्रा आज से,4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा:हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ, बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम बनाएधार्मिकराष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा आज से,4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा:हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ, बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम बनाए

Deepak ChouhanJuly 3, 2026
पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply