धार | जिले में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान का उद्घाटन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, धार में हुआ। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी

अभियान की शुरुआत कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जागरूकता प्रचार वाहन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पीजी कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व का संदेश दिया गया।

पूरे जिले में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र, सामाजिक संस्थाओं, जिला चिकित्सालय, ब्रह्माकुमारी संस्थान और गायत्री परिवार के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, भाषण, कविता और गीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया, एलईडी स्क्रीन और आकाशवाणी के जरिए भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर संजीव केशव पाण्डे, एसडीएम अंकिता प्रजापत, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं पारूल बेलापुरकर, सहित पुलिस, प्रशासन, एनसीसी, स्काउट-गाइड और पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु

  • 15 से 30 जुलाई तक चलेगा ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान।
  • पीजी कॉलेज धार से निकली जागरूकता बाइक रैली।
  • पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ।
  • स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर होंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम।
  • सोशल मीडिया, एलईडी स्क्रीन और आकाशवाणी के माध्यम से भी चलाया जाएगा अभियान।
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना का औचक निरीक्षण, शहर में विकास कार्यों की हकीकत परखी

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना का औचक निरीक्षण, शहर में विकास कार्यों की हकीकत परखी

Deepak ChouhanJuly 10, 2026
महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी में डूबा युवक:35 मिनट बाद मिला शव; भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा

महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी में डूबा युवक:35 मिनट बाद मिला शव; भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा

Deepak ChouhanJuly 4, 2026
गुजरात से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को कुक्षी पुलिस ने सकुशल किया बरामद, दो बाल अपचारी अभिरक्षा मेंअपराध

गुजरात से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को कुक्षी पुलिस ने सकुशल किया बरामद, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में

Deepak ChouhanJuly 5, 2026

Leave a Reply