धार। विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में यातायात पुलिस ने विशेष स्कूल बस जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 154 स्कूल बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत धार, धामनोद, कुक्षी, पीथमपुर सेक्टर-1 और धरमपुरी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

धामनोद में हिमालया इंटरनेशनल स्कूल एवं पहल स्कूल की बसों की जांच की गई, जबकि कुक्षी, पीथमपुर और धरमपुरी में भी स्कूल वाहनों का निरीक्षण कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। जिन बसों में आवश्यक दस्तावेज या सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बस चालकों और संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान बस चालकों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न केवल चालक बल्कि स्कूली बच्चों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए चालकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धार कोर्ट परिसर में दहेज प्रताड़ना मामले की सुनवाई के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

धार कोर्ट परिसर में दहेज प्रताड़ना मामले की सुनवाई के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Deepak ChouhanJuly 2, 2026
धार की ऐतिहासिक धरोहर को मिला नया जीवन, दुर्लभ खुरासनी इमली के पेड़ का सफल पुनर्स्थापन

धार की ऐतिहासिक धरोहर को मिला नया जीवन, दुर्लभ खुरासनी इमली के पेड़ का सफल पुनर्स्थापन

Deepak ChouhanJuly 28, 2026
धन की लालसा में तोड़ डाला गंगा महादेव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर, पुलिस प्रशासन पड़ताल में जुटा

धन की लालसा में तोड़ डाला गंगा महादेव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर, पुलिस प्रशासन पड़ताल में जुटा

Deepak ChouhanJuly 2, 2026

Leave a Reply